फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: सहायक अभियंता के पिता लापता, गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तलाश

Mon, 26 Feb 2024 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा जिले में नेशनल हाईवे डिवीजन में सहायक अभियंता के पद पर तैनात सिविल लाइन थानाक्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी गौरव सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उनके पिता विक्रम सिंह (72) अल्जाइमर्स (भूलने की बीमारी) से ग्रसित हैं। उनका इलाज भी चल रहा है। सोमवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अचानक घर से कहीं निकल गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गौरव सिंह का कहना है कि उनके पिता क्रीम कलर की कैप, भूरे रंग का स्वेटर पहने हुए हैं। उनके हाथ में नाम, पता और मोबाइल नंबर गुदा हुआ है। अगर किसी को जानकारी होती है तो 9457473048, 9015222912 नंबर पर सूचना दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें