इटावा: अराजकतत्वों ने तोड़ी मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में धर्मस्थल में स्थापित मूर्ति शनिवार रात को कुछ अराजकतत्वों ने तोड़ दी। रविवार सुबह मूर्ति टूटी देख ग्रामीणों में आक्रोश जताया। सूचना पर सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह, थाना प्रभारी सुधीर सिंह व तहसीलदार अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास सार्वजनिक स्थान पर मूर्ति की स्थापना कुछ साल पहले की गई थी। पिछले साल अराजकतत्वों ने मूर्ति को तोड़ दी, जिसके बाद गांव के लोगों ने फिर से नई मूर्ति की स्थापना कर पूजा पाठ शुरू किया था।
राजपुर तमेरी ग्राम पंचायत के प्रधान सरन सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।