फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, डंपर ने कार को मारी टक्कर, विधायक के भाई की मौत, दो गंभीर घायल

Fri, 21 Nov 2025 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर बदलने के दौरान डंपर की टक्कर से भाजपा विधायक के भाई की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में ताखा कस्ब के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में बाराबंकी की हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई मिथलेश रावत (चालक) की मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 128.5 कुरखा गांव के पास हुई।

विज्ञापन

बताया गया कि रास्ते में ड्राइवर हाफिज को अचानक नींद महसूस हुई, जिस पर कार को रोका गया और ड्राइवर बदलने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान गाड़ी की खिड़की खुली होने पर डंपर ने कार को साइड से टक्कर मार दी। कार में कुल तीन लोग सवार थे जिसमें मिथलेश रावत, निवासी मिरापुर, थाना कोठी, जिला बाराबंकी, हाफिज, निवासी मिरापुर, दिलीप पटेल निवासी मिरापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश
मौके पर पहुंची यूपीडा की एम्बुलेंस ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेजा। वहीं, उपचार के दौरान मिथलेश रावत ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना विधायक दिनेश रावत को दे दी गई है और वे सैफई के लिए रवाना हो चुके हैं। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें