फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: चचेरी बहन की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…कुल्हाड़ी-तमंचा समेत ये सामान बरामद

Fri, 21 Nov 2025 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: मुरैथा गांव में चचेरी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी चचेरे भाई को पुलिस ने गुरुवार देर रात नगला हरनारायण के पास हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के मुरैथा गांव में घर में घुसकर कुल्हाड़ी से कई वार करके चचेरी बहन की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार देर रात लगभग एक बजे ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन

गुरुवार देर शाम करीब सात बजे पल्लवी (16) निवासी गांव मुरैथा की उसके चचेरे भाई रीलू उर्फ पोलार्ड ने कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी थी। सूचना पर देर रात एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में टीम बनाकर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया
मृतका के पिता प्रेमचंद्र तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रात में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि नगला हरनारायण की ओर से आ रहा है। इस पर टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा
जवाबी फायरिंग में एक गोली रीलू उर्फ पोलार्ड के बांएं पैर पर लग गई। बरेला मार्ग काली माता मंदिर के पास से आरोपी गिरफ्तार हो गया है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी को छह घंटै अंदर गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें