अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में सलमान खान (26) पुत्र अल्ताफ निवासी बरसड़ा (गिरवां) घायल हो गया। पुलिस ने सलमान सहित दो अन्य बदमाश अरविंद, महेश विश्वकर्मा निवासी कोर्रही (बिसंडा) को घेरकर पकड़ लिया। बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 11 अगस्त को चिल्ला थाना क्षेत्र में बिजली कर्मी बनकर लूट को अंजाम दिया था। इसके अलावा बबेरू में भी दो घटनाएं कर चुके हैं। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण व तमंचा बरामद हुआ है। मुठभेड़ के दौरान चिल्ला थाना प्रभारी आनंद कुमार, पपरेंदा चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।