फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: लूटकांड के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार…एक को लगी है गोली, पूछताछ जारी

Sat, 24 Aug 2024 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: एरवाकटरा थाना क्षेत्र में एम्बुलेंस चालक से लूट के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों से अभी और पूछताछ को जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एम्बुलेंस चालक से लूट की घटना हुई थी। मामले के खुलासे में लगी पुलिस ने बीती रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला दौलत पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे।

विज्ञापन

यह देख पुलिस ने उनका पीछा किया, तभी आरोपियों की बाइक अचानक से फिसल गई। इससे वह बाइक समेत गिर गए। पुलिस को पास आते देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में गोली लगने से घायल आरोपी ने अपना नाम श्रीकांत जाटव निवासी बदकन शाहपुर थाना ऊसराहारा जिला इटावा बताया। घटना को लेकर सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने एम्बुलेंस चालक से की गई लूट की घटना को करना स्वीकार किया है। वहीं आरोपियों से अभी और पूछताछ को जा रही है। घायल को सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया गया, जहां से सैफई रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें