फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात घंटे गुल रही पांच उपकेंद्रों की बिजली, ठप रहीं पांच फैक्टरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर स्थित 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन में रविवार को मरम्मत कार्य किया गया। इससे पांच उपकेंद्रों से जुड़े करीब 35 हजार घरों में साढ़े सात घंटे बिजली गुल रही। वहीं औद्योगिक फीडर बंद होने से पांच बड़ी फैक्टरियां भी बंद रहीं। शाम को साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब लोगों को राहत हुई।
विज्ञापन

जैनपुर ग्रिड सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि के लिए 63 एमवी का नया ट्रांसफार्मर रखा गया है। इसे 132 केवी व 33 केवी बस बार के जंपर से जोड़नेे और स्विच यार्ड में मरम्मत संबंधी कार्य के लिए रविवार को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक चार घंटे का शट डाउन लिया गया था। इधर यार्ड में काम करने में कर्मचारियों को करीब साढ़े तीन घंटे अतिरिक्त समय लगा।
इस दौरान रूरा, जैनपुर, मैथा व अकबरपुर व रायपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति लगातार साढ़े सात घंटे बंद रही। इन्वर्टर दगा दे गए तो घरों में शाम होते ही अंधेरा हो गया। लोगों को कैंडल जलाकर रोशनी करनी पड़ी। वहीं दुकानदारों को जनरेटर चलाने पड़े।
विज्ञापन

उधर अकबरपुर व रूरा कस्बे में शाम को जलापूर्ति भी नहीं हो सकी इससे करीब दस हजार से अधिक घरों में पेयजल की किल्लत रही। ग्रिड सबस्टेशन के एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि काम पूरा करने में तय से अधिक वक्त लगा। इस दौरान पांच उपकेंद्र के साथ ही पांच औद्योगिक फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें