साकेत नगर में तीन घंटे तक बिजली न आने से लोगों को परेशानियां हुईं। किदवईनगर मार्बल मार्केट में भी बिजली संकट बना रहा। लाजपत नगर, आवास विकास केशवपुरम के लोग बिजली न आने से घंटों परेशान रहे। नौबस्ता गल्ला मंडी, दाद नगर, विश्व बैंक बर्रा सहित दर्जनों क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा।
रतनपुर सबस्टेशन पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
कल्याणपुर, पनकी में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने रविवार देर रात रतनपुर सबस्टेशन पर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। फॉल्ट की सूचना देने के बाद भी स्टेशन के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचते हैं। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी भी की। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।