फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता से नाराज युवती बनी मर्दानी: छेड़खानी करने वाले बस चालक की सरेआम पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस

Tue, 17 May 2022 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में एक युवती ने छेड़खानी और अभद्रता करने वाले बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
बस चालक की पिटाई करती युवती और महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रोडवेज बस चालक के द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती द्वारा आपत्ति जताने पर चालक ने अभद्रता भी की, जिससे नाराज होकर युवती और महिला ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन

इस घटना से सड़क पर हंगामा मच गया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों ने वीडियो शेयर किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से कन्नौज आ रही रोडवेज बस में चालक ने युवती और महिला से अभद्रता और छेड़खानी कर दी। 
इससे नाराज होकर दोनों ने कन्नौज बस अड्डे पर बस रुकने के बाद चालक को जमकर पीट दिया। मारपीट के दौरान चालक के कपड़े भी फट गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कन्नौज निवासी एक युवती और महिला दिल्ली से रोडवेज बस पर कन्नौज आने के लिए सवार हुईं थीं। 

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक रोडवेज बस का चालक रात में शराब के नशे में था। इस दौरान वह गलत ढंग से बस चला रहा था। इस पर महिलाओं ने आपत्ति जताई, तो चालक ने अभद्रता करना शुरू कर दी। सुबह जब बस कन्नौज बस अड्डे पर पहुंची, तो युवती और महिला ने उसे सबक सिखा दिया। 
विज्ञापन

मौके पर भीड़ लग गई और घटना की जानकारी पर यूपी 112 की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन महिलाओं ने घटना को लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें