इन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
चकरनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चौरेलापार के शिक्षक सौरभ श्रीवास्तव, उच्च प्राथमिक विद्यालय कचहरी के उपेंद्र यादव, बसरेहर के संतोषपुरा घार की रश्मी वर्मा, भरथना के ऊमरसेंड़ा विद्यालय के योगेंद्र कुमार, ताखा के प्राथमिक विद्यालय सरावा के राजवीर सिंह, प्राथमिक विद्यालय भागा के विकास कुमार, प्राथमिक विद्यालय रिदोली के दिलीप सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय कुदरैल के शैलेंद्र प्रताप पर कार्रवाई की गई है। रश्मि वर्मा ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।
आठ शिक्षकों की नियुक्तियां निरस्त कर दी गई हैं। इनके टीईटी अंकपत्र फर्जी पाए गए हैं। आगे जैसे भी शासन से आदेश आएगा, उसी अनुरूप काम किया जाएगा। -उदय सिंह राज, प्रभारी बीएसए