फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: विवाहिता का फंदे पर मिला शव, परिजन बोले-पीटकर हत्या की

Mon, 14 Oct 2024 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विवाहिता की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महिला कमरे में फंदे पर लटकी मिली, ससुराल वाले उसे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पिलखर गांव निवासी कांति देवी ने सोमवार सुबह नौ बजे घर के कमरे की खिड़की से देखा तो उनके बेटे आकाश यादव उर्फ सनत की पत्नी सोनम देवी (20) फंदे पर लटकी हुई थी। बहू को लटकते देख चीख-पुकार मचा दी, आवाज सुनकर आकाश और पड़ोस के लोग दौड़ कर पहुंचे।

विज्ञापन


अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर फंदे से महिला को नीचे उतारा। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश ने बताया कि ससुर का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में उन्हें देखने के लिए जिद कर रही थी। इसी को लेकर कहासुनी हुई थी। सोनम का मायका औरैया जिले के फफूंद थाना के राजा के पुर्वा में है।

विज्ञापन

उसकी शादी सात मई 2023 में हुई थी। चार बहनों में घर की छोटी बेटी थी। उसके के पिता शिववीर यादव सड़क हादसे में घायल हो गए थे। सोनम की मां विनीता देवी ने बेटी को पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर नायब तहसीलदार प्रीती सिंह मौके पर जांच पड़ताल की है। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पोनिया ने बताया कि पति से कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें