छोटे बेटे का नाम आरोप पत्र से हटा
हालांकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घायल अयोध्या का कानपुर में इलाज कराया गया। चश्मदीद हल्का लेखपाल ने चंदन व उसके दो बेटे शैलेंद्र व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि जांच के दौरान छोटे बेटे का नाम आरोप पत्र से हटा दिया गया।
शासकीय अधिवक्ता ने सात गवाह पेश किए
अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद कमज्जमा खां की अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से अपर शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार तिवारी व सहायक शासकीय अधिवक्ता श्रवण कुमार ने सात गवाह पेश किए। वादी पक्ष से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दीक्षित ने भी पैरवी की।
सजा व 33-33 हजार जुर्माना ठोका
मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश ने दोष सिद्ध होने पर पिता, पुत्र को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके अलावा अन्य धाराओं में सजा व 33-33 हजार जुर्माना किया। जुर्माने की दो तिहाई धनराशि पीड़ित को दी जाएगी। हत्या के प्रयास का मुकदमा आठ साल आठ माह तक न्यायालय में चला।
आठ माह में पड़ी थीं 200 तारीखें
इस दौरान 200 तारीख पड़ी। सात गवाह गुजरे। अदालत ने बुधवार 49 पन्ने के फैसलें में कहा कि दोषी पुलिस विभाग से जुड़ा व्यक्ति था। जिसे कानून की भली भांति जानकारी थी। इसके बावजूद ऐसा अपराध किया। लिहाजा ऐसे में उसे अधिकतम सजा दिया जाना चाहिए।
पीड़ित पक्ष ने अदालत के फैसले पर जताई खुशी
पीड़ित अयोध्या ने न्यायालय के फैसले पर खुशी जताई। कहा कि भले ही मुकदमें के दौरान समय जो भी लगा लेकिन जो फैसला वह हमारे परिवार के लिए सुकून देने वाला है। वह तो बेवजय गोली का शिकार हुआ था। अभियुक्त लेखपाल के साथ दबंगई दिखाते हुए अभद्रता कर रहा था।