फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना के मरीजों में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को जांच में मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य कर्मी सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें पांच महिलाएं हैं। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 41 पहुंच गई। उधर, महानगरों से आने वाले प्रवासी मजदूरों की स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी। जिले के सभी आठ ब्लाकों में टीम गठित है।
विज्ञापन

शनिवार को मिले नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या नरैनी में रही। यहां चार संक्रमित पाए गए। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज सहित शहर में दो, कमासिन और तिंदवारा में एक-एक संक्रमित मिला। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना इनकी मानीटरिंग कर रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा.प्रसून खरे ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को खोजकर उनकी भी जांच कराई जा रही है। लगातार पॉजिटिव केस सामने आने पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है। जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में रोजाना 1700 से 2000 नमूनों की जांच हो रही है।
विज्ञापन

महानगरों से आने वालों की निगरानी के लिए सभी ब्लाक में टीमें सक्रिय की गई हैं। यहीं नमूने भी जुटा रही हैं। इसके अलावा शहर में तीन टीमें स्वॉब नमूने लेने में लगाई गई है। एक मोबाइल टीम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें