फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन परीक्षा छोड़ गए हाईस्कूल के 2476 परीक्षार्थी

विज्ञापन
अकबरपुर इंटर कॉलेज में परीक्षा के पूर्व सिटिंग प्लान देखते परीक्षार्थी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन केद्रों में अव्यवस्थाएं रहीं। परीक्षार्थियों को रोल नंबर के अनुसार कमरा ढूंढने के लिए परेशान होना पड़ा। कक्ष निरीक्षकों की कमी रही। परिषदीय स्कूलों के कक्ष निरीक्षकों ने केंद्रों में जाकर योगदान आख्या नहीं दी। इस पर बीएसए को डीआईओएस ने पत्र लिखा है। पहले दिन की परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के कुछ कालेजों में नेट की समस्या के कारण ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था प्रभावित हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में 27608 परीक्षार्थियों में से 1653 बालक व 823 बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में अनुपस्थित परीक्षार्थियों का विवरण जुटाने की कोशिश में विभाग लगा रहा। देर शाम तक यह संख्या नहीं बताई जा सकी। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि पहले दिन कक्ष निरीक्षकों की समस्या रही है। इस बारे में परिषदीय शिक्षकों को केंद्रों पर भेजने के लिए बीएसए को पत्र लिखा गया है। माध्यमिक शिक्षकों के अनुपस्थित रहने का विवरण जुटाया जा रहा है। उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें