फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी व बीएसए के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नौ दिनों से बीएसए कार्यालय में चल रहा शिक्षकों का धरना बीएसए के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे शिक्षक एमएलसी ने मामला सदन में उठाने की बात कही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार शिक्षकों के हित के लिए कोई काम नहीं कर रही है। शासन की ओर से जारी शासनादेश की जिले के शिक्षाधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। इस कारण शिक्षक धरना देने के लिए बाध्य हुए। शिक्षक एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल ने शिक्षकों ने समस्याओं को सुना और समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद बीएसए सुनील दत्त ने धरना दे रहे शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। उन्होंने लिखित रूप से पांच सूत्रीय मांगों का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर शिव गोविंद सिंह गौर, नंद प्रकाश, अवधेश सविता, सर्वेश बाजपेयी, रामजी, बलवीर सिंह, संतराम, हरीशरण, श्रवण कुमार, अशोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें