फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की शर्मनाक करतूत: शराब के नशे में नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, फिर भट्ठे के मुनीम को 60 हजार में बेचा

Sun, 25 Sep 2022 05:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

मौदहा थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय किशोरी ने अपने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि नशे में धुत पिता ने पहले हवस का शिकार बनाया। कुछ दिनों बाद अधेड़ उम्र के आदमी को 60 हजार रुपये में बेच दिया। वहीं, पुलिस ने घाटमपुर और मध्यप्रदेश से मामला जुड़ा होने पर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के एक और पिता ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। इसके कुछ दिन बाद बेटी को अधेड़ भट्ठे के मुनीम को 60 हजार रुपये में बेच दिया। वह उसे पत्नी के रूप में रखे हुए है। वहीं, भय के चलते जानकारी होने पर भी मां ने कोई विरोध नहीं किया। यह आरोप 18 वर्षीय किशोरी ने लगाए हैं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ लिया।

विज्ञापन

बता दें कि प्रकरण घाटमपुर और मध्य प्रदेश से जुड़ा होने पर पल्ला झाड़ते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी मूलरूप से हर्रई (छतरपुर, एमपी) की रहने वाली है। इन दिनों हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठा मुनीम की पत्नी के रूप में रह रही है। उसके माता-पिता यहां शहर के अतर्रा चुंगी में रहते हैं। किशोरी का कहना है कि दो साल पूर्व वह माता-पिता के साथ घाटमपुर में एक ईंट भट्ठे में काम करने गई थी।

16 साल की उम्र में अधेड़ को बेचा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहां रात को शराब के नशे में पिता ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। यह बात उसने अपनी मां को बताई, लेकिन पिता के डर के चलते उसे चुप करा दिया। कुछ दिन बाद पिता ने 60 हजार रुपये में भट्ठे में मुनीम रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को बेच दिया। तब उसकी उम्र 16 साल थी। दो साल से वह मुनीम के साथ पत्नी के रूप में रह रही है।

इस दौरान उसे किसी से बात करने नहीं दिया गया। लगातार उसकी निगरानी होती रही। दो दिन पूर्व उसने पिता से अपने कालिंजर निवासी मामा का नंबर लिया और उन्हें पूरी बात बताई। मामा शनिवार को उसे लिवा लाया और यहां घर आकर घटना की असलियत जानी। शहर के जेल रोड स्थित एक मोहल्ले में रिश्तेदार के घर पंचायत हुई। लेकिन पिता की करतूत से खफा पुत्री उसे सजा दिलाने में अडिग रही।

उसने खुद पुलिस को पूरा किस्सा बताया। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्रकरण दो साल पुराना है। जांच की जा रही है। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने उप निरीक्षक को जांच के लिए घर भेजा था। बेटी के आरोप पर पिता को पकड़ लिया गया है। प्रकरण घाटमपुर और मध्य प्रदेश से जुड़ा है, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दोनों स्थानों की पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

छह हजार में बेच दिया छोटे भाई को
पिता की करतूत से नाराज किशोरी ने पुलिस के सामने आरोपों की झड़ी लगा दी। कहा कि दुष्कर्म के बाद पिता ने उसे कम उम्र में बेच दिया सो अलग, लेकिन छोटे भाई को भी बेच डाला। फतेहपुर जनपद के एक गांव निवासी व्यक्ति को सिर्फ छह हजार रुपये में छोटे भाई को बेच दिया। उसके साथ बुरा सलूक हो रहा है। काम कराने के लिए मारपीट की जाती है। आरोप लगाया कि यह सब पिता ने शराब की खातिर किया। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें