गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। दो टीमें लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। न्यायालय में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक पिछले रविवार को आसपास के लोगों में पिता की घिनौनी हरकत की चर्चा शुरू हो गई थी।
पीड़िता ने बहाने से पड़ोस के एक जानने वाले को घटना की जानकारी दी थी। पड़ोसी ने ही पीड़िता के मामा को मोबाइल से मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के मामा मंगलवार को ही शहर आ गए थे, लेकिन उनकी मुलाकात पीड़िता से नहीं हो पा रही थी। शनिवार को जब वह कोचिंग पढ़ने गई तो मामा से पीड़िता की मुलाकात हुई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।