राजरत्न आंबेडकर ने कहा कि शिक्षा में बदलाव करके बहुजनों के साथ अन्याय हो रहा है। हमें अपनी हिस्सेदारी लेनी होगी। इसके लिए सभी बहुजन लोग जागरुक हों और जाति व्यवस्था को खत्म करें।
फर्रुखाबाद जिले में बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुए बहुजन मैत्री सम्मेलन में आए बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रपौत्र राजरत्न आंबेडकर ने कहा कि बहुजनों को हक तभी मिलेगा, जब वह संगठित होंगे। बहुजन समाज जातियों के नाम पर बंटा है।
विज्ञापन
सरकार संविधान को बदलने में लगी है। शिक्षा में बदलाव करके बहुजनों के साथ अन्याय हो रहा है। हमें अपनी हिस्सेदारी लेनी होगी। इसके लिए सभी बहुजन लोग जागरुक हों और जाति व्यवस्था को खत्म करें। इस मौके पर डॉ. राजकृष्ण राजपूत, जवाहर सिंह गंगवार, मनोज अग्रवाल, संयोजक आसाराम, विनोद कुमार, रामनरेश गौतम, शिवकुमार, नानकचंद्र, वेदप्रकाश आदि थे।