जीईपी इनोवेटर हैं डॉ. जोशी
ग्रामीण क्षेत्र बाढ़ जैसे पर्यावरणीय मुद्दों से अधिक पीड़ित होते हैं। इसमें संतुलन की आवश्यकता है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी नवाचारों से लाभ होता है। सतत राष्ट्रीय विकास के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच सहयोग की आवश्यकता है, जिससे एक-दूसरे की ताकत का लाभ उठा सकें। बता दें कि डॉ. अनिल प्रकाश जोशी जीईपी, सकल पर्यावरण उत्पाद इनोवेटर हैं। उन्हें पद्म श्री (2006) और पद्म भूषण (2020) सम्मान भी मिल चुका है।