बात करते कांप रही थी बेटे की आवाज, सामने से निकल रहा था उपद्रवियों का जुलूस
सुशील के पिता अवधेश सिंह चौहान ने बताया कि बेटे से जब बात हो रही थी, तो उसकी आवाज कांप रही थी। जब वह बांग्लादेश के हालातों के बारे में जानकारी दे रहा था, तब उसकी बिल्डिंग के सामने से उपद्रवियों का जुलूस निकल रहा था। इसकी फोटो भी उसने खिड़की से खींचकर भेजी है। बताया कि सुबह बेटे से व्हाट्सएप कॉल से बात हुई थी। उसके बाद पूरे दिन फोन नहीं लगा। रात में करीब 10 बजे फिर से बात हुई। अवधेश का कहना है कि बेटे ने बताया कि अभी तक भारतीय दूतावास से उन लोगों को कोई सूचना नहीं दी गई है।