उत्तर प्रदेश के हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विभूति नगर में सिरफिरे युवक ने मकान बनवाने के लिए रुपये न देने पर गुरुवार तड़के भाई और भांजे की सोते समय गैस सिलिंडर से सिर कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
बिलग्राम के ग्राम बरगावां निवासी अवधेश (30) साइकिल की दुकान पर पंचर बनाने का काम करता था। दुकान के मालिक शंभू यादव के मकान में ही ऊपरी मंजिल पर रहता था। अवधेश के साथ शहर चुन्नीपुरवा गांव निवासी बहन की जेठानी का पुत्र (भांजा) आशू (14) भी रहता था।