फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: हत्या के मामले में गवाह ने कचहरी में चलाई गोली, मचा हड़कंप

Thu, 05 Aug 2021 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

घटना की सूचना पर एसएसपी समेत कई आला अफसर मौके पर पहुंचे और मौके पर लगे सीसीटीवी देखे। तो उसमें एक युवक अपनी लाइसेंसी रायफल से फायर करते हुए नजर आया।
विज्ञापन
कचहरी परिसर में गोली चलाने का आरोपी विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में कचहरी परिसर में इंदिरा चौक के पास हत्या के मामले में गवाह ने अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली चला दी। गोली एक अधिवक्ता के चेंबर की दीवार को छूते हुए निकल गई। इससे कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी को रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कचहरी में इंदिरा चौक के पास गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया।

अधिवक्ताओं के चेंबर से बाहर आने के पहले ही फायर करने वाला युवक फरार हो चुका था।लोगों को समझ में नहीं आया कि फायर किसने व किस वजह से किया। घटना की सूचना पर एसएसपी समेत कई आला अफसर मौके पर पहुंचे और मौके पर लगे सीसीटीवी देखे।
विज्ञापन


तो उसमें एक युवक अपनी लाइसेंसी रायफल से फायर करते हुए नजर आया। इसके बाद उसकी पहचान महेवा के विवेक तिवारी के रूप में हुई। कुछ देर बाद ही पुलिस ने विवेक को पकड़ लिया। पूछताछ में विवेक ने पुलिस को बताया कि वह हत्या के एक मामले में गवाह है।
विज्ञापन

इंदिरा चौक के सामने उसे चार लोगों ने घेरने का प्रयास किया। हमले की आशंका के चलते उसने रायफल से हवा में गोली चलाई थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि विवेक तिवारी लाइसेंसी राइफल लेकर कचहरी आया था।

उसी ने फायर किया है। इस मामले में कचहरी सुरक्षा प्रभारी अनिल कुमार की तहरीर पर हत्या का प्रयास व सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति की रिपोर्ट जल्द ही एसएसपी के माध्यम से डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें