आज देशभर में दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। हिंदू मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी का पूजन व उन्हें प्रसन्न करने का ये सबसे उत्तम दिन होता है। आज के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। यहां इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आज के दिन कोई एेसा कार्य न हो जाए जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ें। जानिए आज के दिन किन कार्यों को करना चाहिए और किन्हें नहीं...
विज्ञापन
2 of 12
डेमो पिक
- दिवाली पर तोहफे में किसी को भी भूलकर लेदर की वस्तु भेंट न करें। गिफ्ट में मिठाई को जरूर शामिल करें।
- मंदिर में मूर्तियों को क्रम में रखें। बाएं से दाएं गणेश जी, लक्ष्मी जी, भगवान विष्णु, मां सरस्वती और मां काली की मूर्ति रखें। इसके बाद ही श्रीराम और मां सीता की मूर्ति रखें।
विज्ञापन
3 of 12
डेमो पिक
- मान्यता है कि मां लक्ष्मी शोर से घृणा करती हैं, इसलिए मां लक्ष्मी की आरती तेज आवाज में न गाएं और तालियां भी न बजाएं।
- आज के दिन घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं जहां साफ-सफाई व शांति होती है।
4 of 12
डेमो पिक
- भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए आज के दिन दोनों की पूजा अवश्य करें।
- आज के दिन पूजा घर में साफ-सफाई रखें। ध्यान रहे कि पूजा घर में कोई भी सामान बिखरा हुआ न पड़ा हो।
विज्ञापन
5 of 12
डेमो पिक
- पूजा घर में रात भर घी का एक दिया जलाए रखें। ध्यान रखें कि दिया बुझने न पाए।
- दिवाली पर मोमबत्ती के बजाए दीयों का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
6 of 12
डेमो पिक
- पूजा के दौरान घर के सभी सदस्यों को उत्तर की ओर मुंह करके बैठना चाहिए।
- दिवाली पूजन में दीयों की संख्या 11, 21, 51 की गिनती में होने चाहिए।
विज्ञापन
7 of 12
डेमो पिक
- गणेश भगवान की ऐसी मूर्ति पूजा कक्ष में ना रखें जिसमें वह बैठी हुई मुद्रा में हों और उनकी सूंड दायीं तरफ ना हो।
- लक्ष्मी पूजन के वक्त पटाखे ना जलाए। पूजा के तुरंत बाद भी पटाखे नहीं जलाने चाहिए।
8 of 12
डेमो पिक
- दिवाली की पूरी रात घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में घी या तेल का दीपक जलाएं। दीए को मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देवता और भगवान इन्द्र के प्रतीक के तौर पर 4 के समूह में जलाना चाहिए।
9 of 12
डेमो पिक
- दिवाली के दिन घर या बाहर किसी से भी झगड़ा ना करें। मां लक्ष्मी शांतिप्रिय है इसीलिए मां लक्ष्मी को अपने घर बुलाना चाहते हैं तो घर में बिल्कुल भी कलह ना करें।
- दिवाली पूजा की शुरुआत विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा के साथ करें।
10 of 12
डेमो पिक
- दिवाली के दिन मांस और शराब-धूम्रपान इत्यादि से दूर रहना चाहिए। इस दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए।
- दिवाली के दिन भूलकर भी नाखून न काटें और न ही शेविंग करें।
11 of 12
डेमो पिक
दिवाली पर स्वास्तिक बनाते समय न करें ये गलती
- स्वास्तिक बनाते समय हमेशा यह ध्यान रखें कि स्वास्तिक रोली, चंदन या हल्दी से ही बनाएं।
- स्वास्तिक बनाते समय स्वास्तिक की कौन सी रेखा बायीं दिशा में और कौन सी दायीं दिशा में रहेगी, इसका भी ध्यान रखें।
- यदि आप कलश के ऊपर रखे चावल की प्लेट पर स्वास्तिक बना रहे हैं तो बिल्कुल स्पष्ट स्वास्तिक बनाएं।
- जिस भी जगह स्वास्तिक बनाएं उसके बिल्कुल बीचोबीच कलश रखकर पूजा करें।
- यदि दीवार पर स्वास्तिक बना रहे हैं तो दूब और गंगाजल से स्वास्तिक को शुद्ध कर लें।