मृतक प्रेम बाबू का फाइल फोटो। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। पत्नी से विवाद के चलते मेघजाल रसूलाबाद निवासी प्रेमबाबू (32) ने गुरुवार सुबह मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
स्टेशन मास्टर झींझक पुष्पेंद्र सिंह की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव के पास मिली पर्ची में लिखे नंबरों से परिजनों को सूचना दी। झींझक पहुंचे पिता परशुराम ने बताया कि बेटे को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। वह अक्सर झगड़ा करती थी और एक महीने से मायके में है। प्रेमबाबू दस दिन पहले मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था।
प्रभारी चौकी इंचार्ज जीआरपी झींझक अरुण कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने पत्नी के चरित्र पर संदेह व विवाद की वजह से आत्महत्या करने की बात बताई है।
पहले भी जान देने का किया था प्रयास
प्रेमबाबू ने एक फरवरी को भी झींझक रेलवे फाटक के पास रेल पटरी पर लेटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय गेटमैन ने पीआरडी जवानों की मदद से उसे पटरियों से हटाया था। बाद में उसे समझाबुझाकर घर भेज दिया गया था।