करोड़ों की कर चोरी में ये कार्रवाई की गई है। सूत्रों ने बताया की सोमवार दोपहर मेरठ मुख्यालय, देहरादून, गाजियाबाद की संयुक्त टीमों ने कानपुर में पान मसाला समूह के निदेशक के आवास और कार्यालय समेत चार परिसरों पर छापे मारे।
करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग के आरोप में जीएसटी इंटेलिजेंस ने एक प्रमुख पान मसाला समूह के पांच परिसरों पर छापा मारा। इनमें से चार परिसर कानपुर और एक गोरखपुर में है। मेरठ मुख्यालय से आए वरिष्ठ अधिकारी समूह के निदेशक से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, करोड़ों की कर चोरी में ये कार्रवाई की गई है। सूत्रों ने बताया की सोमवार दोपहर मेरठ मुख्यालय, देहरादून, गाजियाबाद की संयुक्त टीमों ने कानपुर में पान मसाला समूह के निदेशक के आवास और कार्यालय समेत चार परिसरों पर छापे मारे।
शाम को सुपाड़ी सप्लायर कंपनी के कार्यालय में भी छापा मारा। एक टीम ने गोरखपुर में छापेमारी की। पान मसाले की फैक्टरी गोरखपुर और नोएडा में है। कानपुर में वितरण नेटवर्क है। बताया गया कि सोमवार देर शाम एक टीम की कार्रवाई पूरी कर लौट गई। सूत्रों के मुताबिक एक टीम शहर स्थित ऑफिस में पार्टनर से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों के मुताबिक बोगस बिलिंग का मामला है और करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले में ये कार्रवाई की गई है।