फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद 10वीं मंजिल से फेंक की गई थी युवती की हत्या: मृतका के परिजनों से मिलेंग डिप्टी सीएम केशव मौर्य

Mon, 27 Sep 2021 01:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कल्याणपुर के इंदिरा नगर निवासी डेयरी संचालक प्रतीक ने 21 सितंबर को अपनी पीए का रेप करने के बाद उसे 10वीं मंजिल से फेंक दिया था। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह मॉडल डेयरी के मालिक की पर्सनल असिस्टेंट थी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर में अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से फेंकी गई युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आज डिप्टी सीएम केशव मौर्य परिजनों से मिलने गांव जाएंगे। बता दें कि पी़ड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके साथ हुई बर्बता का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


कल्याणपुर के इंदिरा नगर निवासी डेयरी संचालक प्रतीक ने 21 सितंबर को अपनी पीए का रेप करने के बाद उसे 10वीं मंजिल से फेंक दिया था। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह मॉडल डेयरी के मालिक की पर्सनल असिस्टेंट थी। डेयरी मालिक प्रतीक वैश्य शराब के नशे में धुत था।

घटना के कुछ देर पहले ही उसने शराब पी थी। वह आए दिन फ्लैट में लड़कियां लेकर आता था। ऐसे तमाम साक्ष्य पुलिस ने अपनी तफ्तीश में जुटाए हैं। पुलिस पिछले कई दिनों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को मेडिकल कराया गया है, जिसमें अल्कोहल (शराब) की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि प्रतीक शराब का लती है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। लोगों ने खासकर उसके चरित्र पर सवाल उठाए। फॉरेंसिक टीम ने फ्लैट को खंगाला तो वहां तमाम सामान बिखरा मिला। शराब और बीयर की दर्जनों बोतलें थीं।

युवती की हत्या के मामले में पुलिस रसूखदार आरोपी प्रतीक वैश्य को बचाने में लगी है। 21 सितंबर को कल्याणपुर थाने की पुलिस ने प्रतीक को उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया था, लेकिन एफआईआर में उसकी गिरफ्तारी फ्लैट से कई किमी दूर बिठूर तिराहा से दिखाई है। पीड़िता की अधिवक्ता सीमा समृद्धि का कहना है कि कल्याणपुर थाना प्रभारी ने रसूखदार आरोपी को बचाने के लिए ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें