फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डिप्टी सीएम ने नहीं लिया गार्ड ऑफ ऑनर, बोले- दुःख की घड़ी में यह सब कुछ नहीं

Sun, 25 Dec 2022 12:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में नरुया गांव में पूर्व प्रधान अरुण शाक्य की हत्या कर दी गई थी। रविवार को डिप्टी सीएम उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनके स्वागत की तैयारियां धरी की धरी रह गईं,जब उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में हेलीपैड पर डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारियां की गई थी। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत विधायक अर्चना पांडेय, विधायक कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत सहित तमाम बड़े नेता पहुंचे।

विज्ञापन

नेताओं से मिलने के बाद डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी से गार्ड ऑफ ऑनर लेने से मना कर दिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि दुःख की घड़ी में यह सब कुछ नहीं। बता दें कि डिप्टी सीएम हाल ही में नरुया गांव में पूर्व प्रधान अरुण शाक्य की हत्या होने से परिवार से मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें