फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एसडीएम ने पनगवां ट्रस्ट की बंद कराई दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कस्बे का दौरा कर एसडीएम अशोक कुमार ने पनगवां ट्रस्ट की 34 दुकानों को बंद करा दिया। इन दुकानदारों ने दुकानों को अपने नाम नहीं कराया। पिता या फिर पुराने कब्जेदारों के नाम से दुकानें संचालित है।
विज्ञापन

श्री रामचंद्र जी महाराज विराजमान पनगवां ट्रस्ट में मौजूदा समय में 88 दुकानें हैं। इसमें से 34 दुकानदारों ने दुकान अपने नाम नहीं कराई हैं। यह दुकान पिता या फिर पुराने कब्जेदारो के नाम से संचालित हैं।
शनिवार को एसडीएम छिबरामऊ अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रस्ट के सचिव को लेकर सभी दुकानदारों से बातचीत की। दुकानें अपने नाम ट्रांसफर न होने पर दुकानों को बंद करा दिया। एसडीएम ने बताया कि गैरकानूनी तरीके से लोग दुकानों पर बैठे हैं। ऐसे लोगों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

----------
डीएम ने मंदिर का लिया जायजा
जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और ट्रस्ट के प्रभारी एडीएम गजेंद्र सिंह ने श्री राम मंदिर पहुंचकर गर्भ ग्रह का जायजा लिया। उन्होंने गर्भ ग्रह को भव्य बनाने के निर्देश दिए। मंदिर के प्रमुख महंत राकेश से बातचीत कर सुंदरीकरण की जानकारी की। इस मौके पर किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मयंक गुप्ता, पूर्व सभासद विजय दुबे, अनिल गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता और गौरव दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें