कानपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीट पर नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के प्रचार के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर पहुंचे थे। इस दौरान वो जाम में फंस गए और लगभग आधा किमी पैदल चले।
कानपुर में खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए नामांकन की आज अंतिम तिथि थी। इसमें भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के नामांकन में शामिल होने आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जाम में फंस गए। इस दौरान उन्हें लगभग आधा किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद वो ट्रक से आगे गए और उतरकर कार से कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। बता दें कि भाजपा ने कानपुर-उन्नाव स्नातक के लिए पार्टी के वर्तमान एमएलसी अरुण पाठक को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं, शिक्षक एमएलसी सीट पर पहली बार उतर रही भाजपा ने उन्नाव के युवा नेता वेणुरंजन भदौरिया पर भरोसा जताया है। वेणुरंजन का ताल्लुक संघ से बताया जाता है। स्नातक सीट लंबे समय तक कांग्रेस के पास रही है। पहली बार उप चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने अरुण पाठक के रूप में जीत हासिल किया था।
तब से यह सीट भाजपा के पास बनी हुई है। अरुण पाठक पेशे से शिक्षक हैं। इसी तरह 38 वर्षीय वेणुरंजन भदौरिया वर्तमान में भाजपा के साहित्य एवं प्रचार विभाग के प्रदेश सह संयोजक हैं। अरुण पाठक ने अपना पहला नामांकन 10 जनवरी को और फाइनल पेपर 12 का जमा किया है।