Kanpur News: कानपुर शहर में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार को 58 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय पुरुष में प्राइवेट लैब की जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
कानपुर में डेंगू के दो नए केस सोमवार को दर्ज किए गए। एक शारदानगर निवासी 58 वर्षीय महिला और दूसरा अशोकनगर निवासी 47 वर्षीय पुरुष है। दोनों की जांच प्राइवेट लैब में की गई और डेंगू की पुष्टि हुई है। मामले सामने आने के बाद क्षेत्र में सतर्कता और बचाव के उपाय बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि हरजेंदर नगर में बीते दिनों मिले कई डेंगू रोगियों के घरों के आसपास स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया। चंदर नगर (सनिगवां) में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जागरूक किया गया। यहां जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार वर्मा, गणेश शंखवार, डॉ. शिवकांत आदि मौजूद रहे।