Hamirpur News: राठ कस्बे में एक युवक ने मंगलवार तड़के देवलिया देव तालाब में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक ने घर में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
हमीरपुर जिले में राठ नगर के पठानपुरा मोहल्ला जलालपुर रोड निवासी भूपेंद्र राजपूत (30) ने मंगलवार तड़के देवलिया देव तालाब में कूद गया। बड़े भाई दीपेंद्र राजपूत ने बताया कि घर में मिले पत्र से परिजनों को जानकारी हुई। तालाब के पास बने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कूदते हुआ युवक दिखाई दे रहा है।
सूचना पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश करने में जुटी हुई है। हालांकि, सफलता न मिलने पर जिला मुख्यालय से टीम आने का इंतजार कर रही है। युवक ने पत्र में लिखा कि मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान न किया जाए। मैं अपने होश हवाश में तालाब में कूदकर आत्महत्या कर रहा हूं।