फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में डेंगू का कहर: बुखार से चार की मौत, कुरसौली में छठवीं, डॉक्टर लक्षणों से समझ नहीं पा रहे मर्ज

Fri, 10 Sep 2021 02:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में डेंगू और वायरल फीवर कहर बरपा रहा है। कुरसौली में बुखार के रोगी लगातार मिल रहे हैं और मौत भी हो रही हैं। इसके बाद भी यहां से स्वास्थ्य परीक्षण कैंप हटा लिया गया है। बुखार और डेंगू का प्रकोप नगरीय क्षेत्रों से अधिक ग्रामीण इलाकों में है।
विज्ञापन
बुखार से मौतें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बुखार से गुरुवार को चार और रोगियों की मौत हो गई। कुरसौली में बुखार से छठवीं मौत हुई है। गांव में तैनात आशा बहू लक्ष्मी गौतम (42) ने काकादेव के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी गौतम की रिपोर्ट डेंगू निगेटिव रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा मरने वाले तीन रोगी अलग-अलग इलाकों के हैं। कुरसौली में बुखार के रोगी लगातार मिल रहे हैं और मौत भी हो रही हैं। इसके बाद भी यहां से स्वास्थ्य परीक्षण कैंप हटा लिया गया है। बुखार और डेंगू का प्रकोप नगरीय क्षेत्रों से अधिक ग्रामीण इलाकों में है।
विज्ञापन

गांवों में बुखार का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़ी संख्या में अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के रोगी आ रहे हैं। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। कुरसौली की आशा बहू को पहले कल्याणपुर के निजी अस्पताल में दिखाया गया था। बुखार आने के बाद सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजा गया लेकिन निगेटिव आया।

आशा बहू की मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति है। कुरसौली में हर रोज लोग बुखार की गिरफ्त में आ रहे हैं, लेकिन प्रमुख सचिव अनिल गर्ग के दौरे के बाद वहां से कैंप हटा लिया गया। छिड़काव भी नहीं किया गया। इसके अलावा नर्वल के रहने वाले सियाराम (78) की बुखार से मौत हो गई।

जगदीशपुर के दीपू के डेढ़ साल के पुत्र आदित्य और जाजमऊ के आलम (35) की बुखार आने के दो दिन बाद मौत हो गई। बुखार में रोगियों का प्लेटलेट्स काउंट कम हो रहा है और सांस में तकलीफ हो जा रही है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि जहां रोगी मिल रहे हैं, वहां दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। टीमें क्षेत्रों में कैंप लगा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें