फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर से बदलेगी बुंदेलखंड की तकदीर: प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कम पानी वाली इजरायली खेती पर दिया जोर

Thu, 21 Oct 2021 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईएएस व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर से बुंदेलखंड की तकदीर बदल जाएगी। यह बात जालौन रोड स्थित होटल सभागार में बुधवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गुजरात कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने कही। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। 
विज्ञापन


शहर के  जालौन रोड स्थित होटल के सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एके शर्मा ने कहा कि सरकार बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बना रही है। उसमें निर्मित होने वाले सुरक्षा उपकरण देश के लिए तो उपलब्ध होंगे ही। साथ ही विदेशों में भी रक्षा उपकरणों का बड़ी मात्रा में निर्यात होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसान इजरायली खेती की पद्धति को अपनाकर अपनी तकदीर बदल सकते है।

 
विज्ञापन

इसके लिए सरकार ने अधिकारियों और किसानों के दल को इजरायल भेजकर वहां की खेती पद्धति को देखा व समझा। कम पानी में किस तरह से वहां के लोग आर्थिक रुप से संपन्न व खुशहाल है। वहीं उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्रों को पर्यटन का बढ़ावा देकर आर्थिक रुप से संपन्न हो सकते है। इसके लिए सरकार भी मददगार बनेगी।

कार्यक्रम के संयोजक आशीष चमारी ने जिले की सीमा कालपी पुल पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन रहें। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना व संचालन आशीष ने किया। 

वहीं जालौन के गेस्ट हाउस में आयोजित शिक्षक उन्नयन गोष्ठी व सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एके शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के दायित्वों को समझते हुए सरकार भी समाधान के प्रयास में है। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता यदुवीर कंथारिया ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष लालजी पाठक, सतेंद्र उर्फ संजू खत्री, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें