बाइक मालिक ने बंद किया फोन
पुलिस ने आरटीओ दफ्तर से बाइक का विवरण निकाला। बाइक धर्मेंद्र कुमार साहू के नाम दर्ज है। पता 281-बी दामोदर नगर बर्रा है। पुलिस ने मोबाइल नंबर से धर्मेंद्र से संपर्क किया। कुछ देर बाद धर्मेंद्र ने नंबर बंद कर लिया। शाम करीब पांच बजे पुलिस उनके घर पहुंची तो पता चला कि धर्मेंद्र पुणे में है। पड़ोसी आदित्य उनकी बाइक लेकर गया था। नवाबगंज गंगा बैराज चौकी प्रभारी जयवीर यादव ने बताया कि धर्मेंद्र ने फोन बंद कर लिया है।
स्कूटी वाले की भी तलाश
इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि बाइक से गिरने के बाद देवांश का हाथ टूटा है और आदित्य को भी चोट आई है। आदित्य ने बुधवार रात को बर्रा के एक नर्सिंग होम पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया, इसके बाद से लापता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद देवांश से भी पूछताछ की जाएगी।
आखिर क्यों लगाई गैर इरादतन हत्या की धारा
सड़क हादसों के मामले में पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने की धारा (304 ए) में केस दर्ज करती है। यहां तो साफ है कि स्टंटबाजी में दो की जान ले ली गई। ऐसे में गैर इरादतन हत्या की धारा (304) लगाई जानी चाहिए।
बाइक चलाने वाले को ट्रेस किया जा रहा है। स्टंटबाजों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विवेचना के दौरान धाराओं में बदलाव कर दिया जाएगा।
डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम