जालौन जिले में रेढर थाना क्षेत्र के बंगरा रोड पर शनिवार सुबह हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवक का शव रविवार सुबह मिलने से हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर करीब 3 घंटे बाद 11 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला।
शनिवार सुबह करीब 8 बजे बंगरा रोड पर उरई से ग्वालियर जा रही प्राइवेट बस कमसेरा के पास सैय्यद मजार के पास पलट गई थी। ग्रामीण और राहगीरों ने लोगों को निकाल कर जालौन सीएससी पहुंचाया था। हादसे में मामूली रूप से 10 लोग घायल हुए थे।
रविवार को टहलने निकले ग्रामीणों ने खंदी में ही भरे पानी में एक शव उतरता देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने लगी तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक की शिनाख्त परधानी निवासी मोहन दास पाल (42) पुत्र हरीराम के रूप में की गई।
नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बांग्ला रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम माधौगढ़ और सीओ जालौन मौके पर पहुंच गाए। उनके मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर परिजनों ने करीब तीन घंटे बाद 11 बजे जाम खोला।