फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव, परिजनों ने नहीं लगाया है कोई आरोप, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 30 Mar 2024 03:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि  परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  आदमपुर निवासी श्रीचंद्र (32) मजदूरी करता था। होली के मौके पर उसकी पत्नी कालिंद्री अपने तीन बच्चों के साथ मायके सेमरा चौराहे के पास गोदो गांव गई थी।

विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग श्रीचंद्र को मजदूरी के लिए बुलाने गए, तो उसका शव अंदर कमरे में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही उसकी पत्नी को भी दी गई। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि  परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें