फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में युवक का शव: पहले आरोपी महिला के घर में हुई हत्या, फिर ठिकाने लगाई थी लाश, जानें पूरा मामला

Wed, 02 Aug 2023 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Murder: 29 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे उसके पास किसी का फोन आया, जिस पर वह बात करते हुए निकल गया और तबसे घर नहीं लौटा।  इस बीच सोमवार को परिजनों को ही उसकी लाश एसपीएम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नाले में पड़ी मिली।
विज्ञापन
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता युवक का शव नाले में मिलने के मामले में परिजनों ने पुलिस के सामने हत्या के अहम साक्ष्य पेश किए हैं। हत्यारोपी महिला के घर की तस्वीरें पुलिस से साझा की गईं, जिसमें घर की दीवारों से लेकर सीढ़ियों तक पर खून के निशान देखने को मिले।

विज्ञापन

इससे साफ है कि घर के अंदर हत्या करने के बाद उसका शव ठिकाने लगाया गया था। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक घटना स्थल की फोरेंसिक जांच नहीं कराई है। सीटीएस बस्ती में रहने वाले राजेश कुमार के बेटे अभय सिंह उर्फ काडू (18) का इलाके में देह व्यापार करने वाली एक महिला के घर आना जाना था।
वहीं, पर काडू का नौबस्ता निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। मृतक के भाई अनुराग ने आरोप लगाया कि जिस युवती से अभय की बातचीत होती थी, उसी युवती से देह व्यापार करने वाली महिला के दलाल के भी संबंध हैं। इसी के चलते करीब एक माह पूर्व उसी दलाल से अभय का झगड़ा भी हुआ था।

विज्ञापन

नाले में पड़ी मिली थी युवक की लाश
29 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे उसके पास किसी का फोन आया, जिस पर वह बात करते हुए निकल गया और तबसे घर नहीं लौटा।  परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच सोमवार को परिजनों को ही उसकी लाश एसपीएम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नाले में पड़ी मिली।

घर की दीवार, फर्श, सीढ़ियों आदि पर खून के निशान
परिजनों ने देह व्यापार करने वाली महिला, उसके पति, उसके दलाल और उसके घर पर आने वाले युवक की प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया।  पुलिस ने महिला और दलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस बीच परिजन महिला के घर पहुंचे तो उन्होंने दीवार, फर्श, सीढि़यों और खड़ी कार की हेडलैंप पर खून के निशान देखे।

अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि
इसके बाद भी पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। जबकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के दाएं हाथ की अंगुलियां आधी कटी, चेहरे पर चोटों के निशान, पसलियों के पास गहरा घाव और अधिक खून बहने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है।

शव के पास मिला दलाल का ब्रेसलेट
अनुराग ने बताया कि महिला का दलाल अपने दोनों हाथों में काले रंग का ब्रेसलेट पहनता था। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया, तो उसके एक हाथ से ब्रेसलेट गायब था। जबकि, वही ब्रेसलेट अभय के शव के पास पड़ा मिला था। ऐसे में नाले में शव ठिकाने लगाने में भी दलाल का ही हाथ होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

शनिवार को ही कर दी गई थी अभय की हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव के चार दिन पुराना होने की पुष्टि हुई है। अभय शनिवार को घर से लापता हुआ था। इससे साफ है कि आरोपियों ने शनिवार को ही उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी पसलियां टूटने की भी पुष्टि है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें