फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: ससुराल में मिला महिला का शव, दम घुटने से मौत...तीन चोटों के निशान, पति सहित चार पर रिपोर्ट

Fri, 14 Jul 2023 04:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad Crime: पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मुन्नी देवी की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। शरीर पर तीन चोटों के निशान मिले।
विज्ञापन
मृतका और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में ससुराल में संदिग्ध हालात में महिला का शव फर्श पर रखा हुआ मिला। ससुरालीजन शव को छोड़कर भाग गए थे। भाई ने बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी सुमित कुमार की जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज गांव भवानीपुर निवासी मुन्नी देवी (23) से शादी हुई थी। शादी में मुन्नी देवी के परिजनों ने सात लाख रुपये का दान-दहेज दिया था। कुछ माह बाद ही पति और ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर मुन्नी देवी को प्रताड़ित करने लगे।
दस दिन पहले मुन्नी देवी ने एक पुत्री को जन्म दिया, लेकिन ससुराल वालों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। बुधवार की शाम सात बजे मुन्नी देवी ने भाई कश्मीर सिंह को फोन करके सूचना दी। कहा कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर देगें। कश्मीर ने मुन्नी से यूपी 112 पर फोन करने की बात कहकर पहुंचने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

बहन की हत्या कर शव लटकाने का आरोप
इसके बाद मुन्नी देवी का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। लगभग नौ बजे कश्मीर परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। वहां बहन को फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। दस दिन की बेटी कमरे में मिली। पति सहित ससुरालीजन भाग गए थे। कश्मीर ने बहन की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पति सहित चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद कश्मीर की तहरीर पर पति सुमित कुमार, देवर अमित कुमार, ससुर हंसराज व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मुन्नी देवी की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। शरीर पर तीन चोटों के निशान मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें