फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में ‘ठगी’: आईआईटी छात्रा से लाखों का साइबर फ्रॉड, ऑर्डिनेंस कर्मी को प्रॉपर्टी के नाम पर ठगा

Mon, 27 Mar 2023 12:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब आईआईटी छात्रा और ऑर्डिनेंस कर्मी से लाखों की ठगी के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मुंबई पुलिस का सिपाही बनकर शातिर ने आईआईटी की पीएचडी छात्रा के खाते से लाखों की रकम उड़ा दी। मामले की जानकारी पर पीड़िता ने कल्याणपुर थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट कराई है। मूल रूप से केरल के एर्नाकुलम कलमस्सरी निवासी संजना पौल आईआईटी कानपुर से पीएचडी कर रही है।

विज्ञापन


उनका बचत खाता कालामेस्सरी ब्रांच की फेडरल बैंक में है। शनिवार शाम खुद को मुंबई पुलिस का सिपाही बताने वाले युवक ने संजना को फोन किया। उसने वेरिफिकेशन के नाम पर उनके खाते की जानकारी हासिल कर ली। थोड़ी देर में उनके खाते से दो बार में 569738 रुपए पार हो गए।

कॉलोनी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
वहीं, कांशीराम आवास योजना में कॉलोनी दिलाने के नाम पर ऑर्डिनेंस कर्मी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर चार लोगों से लाखों की ठगी कर ली। मामले की जानकारी पर पीड़ित पक्ष में पनकी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

नवाबगंज के ज्योरा निवासी मूलचंद वर्मा की कुछ दिनों पहले पनकी शाहपुर के ऑडिनेंस फैक्ट्री कर्मी निखिल गौतम से मुलाकात हुई थी। निखिल और उनके बहनोई ने मात्र 80 हजार में पनकी के शताब्दी नगर में कांशीराम कॉलोनी दिलाने का झांसा दे दिया।
विज्ञापन

इस पर पांच लोगों ने उसे चार लाख की रकम थमा दी। कुछ दिन बाद साथियों ने उन्हें कॉलोनी के फर्जी आवंटन पत्र भी थमा दिए। पनकी एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें