फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू बैकफुट पर: डाकघर नहीं अब नोडल सेंटर से मिलेंगे प्रश्नपत्र, 12 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

Fri, 06 May 2022 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में होने वाली स्नातक और परास्नातक वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पहले डाकघर से मिलने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन केंद्र व्यवस्थापकों के विरोध और सुरक्षा कारणों के चलते आदेश बदल दिया गया है। 
 
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में 12 मई से शुरू हो रही स्नातक और परास्नातक की वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र अब आसपास बने नोडल सेंटर से ही मिलेंगे। सुरक्षा कारणों के चलते प्रधान डाकघर से मिलने वाले प्रश्नपत्रों के आदेश को बदल दिया गया है। विवि प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को संबंधित नोडल सेंटरों पर गोपनीय ढंग से प्रश्नपत्र पहुंचाने का गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। नोडल सेंटर से संबंधित परीक्षा केंद्र के प्राचार्य प्रश्नपत्र प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन

विवि की स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा 11 जिलों के करीब साढ़े चार सौ परीक्षा केंद्रों में होगी। इसमें करीब चार लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होनी है। विवि प्रशासन ने इसके पहले प्रधान डाकघर से प्रश्नपत्र देने का फैसला लिया था। अमर उजाला ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था।
इसके बाद विवि प्रशासन ने गुरुवार सुबह बैठक बुलाई और सभी बिंदुओं पर मंथन करने के बाद नोडल सेंटर से ही प्रश्नपत्र देने का फैसला लिया। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को हर पाली की परीक्षा खत्म होने के एक घंटे के अंदर सभी उत्तर पुस्तिकाएं सील कर नजदीकी डाकखाने में जमा करनी होंगी। वहां से उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें