मूसानगर पीसीएफ केंद्र में खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। कस्बा स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र में सोमवार को खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। गहमागहमी होने पर केंद्र प्रभारी ने पुलिस बुला ली। शाम को खाद खत्म होने पर किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
मूसानगर के मनोज कुमार, खिरियन पुरवा के रामखिलावन, मंगल पुरवा के सुरेश, नगीना बांगर के लालू यादव, भरतौली के धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए खाद की जरूरत है। यदि समय पर खाद नहीं मिली तो खेत में दुबारा पानी लगने का इंतजार करना पड़ेगा।
खाद लेने के लिए वह सुबह से ही लाइन में खड़े हो गए। कुछ लोग पहले खाद लेने के फेर में जबरन आगे जाने लगे। अंत में खाद खत्म हो गई। उनको नहीं मिल सकी।
पीसीएफ केंद्र प्रभारी रामकुमार ने बताया कि 560 बोरी यूरिया आई थी। सोमवार को 250 किसानों को बांटी गई। भीड़ अधिक होने के कारण कई किसानों को यूरिया नहीं मिल पाई। गहमागहमी होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। बताया कि खाद आने वाली है।