आप घूमने अटल घाट जा रहे हैं या किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने भैरोघाट जाना है, तो गंगा के किनारे जाते समय सावधान रहें। इस पूरे इलाके में मगरमच्छों का कुनबा टहल रहा है, जो गंगा से बाहर आकर भी रेत पर चहलकदमी कर रहा है।
इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां पिछले पांच दिनों में दो से तीन मगरमच्छ नजर आए हैं। मगरमच्छों का ये कुनबा शिकार की तलाश में रहता है। जिसे पकड़ने के लिए लोगों ने वन विभाग और पुलिस दोनों को सूचना दी है, लेकिन किसी ने उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की है।