यूपी के औरैया जिले में अनन्तराम टोल प्लाजा से पांच सौ मीटर आगे हाईवे पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कमलेश पाण्डेय और एसओ दिनेश कुमार बिन्द मौके पर पहुंचे।
यह घटना अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस को युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त मुहम्मद बली पुत्र शफी अहमद निवासी मुहल्ला टनडोला तहसील टांडा जिला रामपुर के रूप में हुई है।
मृतक की जेब में कटफोरी ( फिरोजाबाद ) टोल प्लाजा की पर्ची मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लूट के बाद युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।