फरीदाबाद से सटे पलवल में गुरुवार सुबह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आज पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें होडल के गांव भुलवाना का मोस्टवांटेड बदमाश गुड्डू ढेर हो गया।
बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ पलवल के कुस्लीपुर गांव में हुई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाश गुड्डू हत्या, लूट और कई आपराधिक मामलों में संलिप्त था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।