फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं घोटाले का मठाधीश गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2015 03:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी एसटीएफ को सोमवार को व्यापमं घोटाले के एक बड़े रैकेटियर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट अमरनाथ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


2012 बैंच का यह स्टूडेंट पूछताछ के लिए भोपाल में एमपी एसटीएफ के सामने पेश हुआ। पूछताछ में उसने शहर से 50 से ज्यादा स्टूडेंट को एग्जाम में शामिल कराने की बात के अलावा कई राज उगले हैं।

इधर, एसआईटी रीवा ने चार मेडिकल स्टूडेंट्स का बैंक अकाउंट खंगाला। व्यापमं घोटाले में जीएसवीएम कॉलेज से यह 12वें स्टूडेंट की गिरफ्तारी है।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ वर्मा ने 2013 में हुए व्यापमं में 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स को शामिल कराने की बात स्वीकार की है। अमरनाथ द्वारा बताए नामों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


अमरनाथ के पास अभी और जानकारियां हैं इसलिए कोर्ट से उसका रिमांड मांगा जाएगा। अमरनाथ की गिरफ्तारी के बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कई और स्टूडेंट्स का नाम सामने आ सकते हैं।

सागर एसआईटी को तीन नए स्टूडेंट्स की तलाश

व्यापमं घोटाले में एमपी की सागर एसआईटी को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चार स्टूडेंट्स की तलाश है। इनमें से जच्चा-बच्चा अस्पताल का इंटर्न 2010 बैच का योगेंद्र कुमार है।

योगेंद्र 29 जनवरी से ही एसआईटी के सामने अपना पक्ष रखने के नाम पर चला गया है। प्रॉक्टर डॉ. जीडी यादव ने बताया कि सागर एसआईटी ने सोमवार को 2010 बैच के राजा राधिका रमण, अमरेश सिंह और 2011 बैच के लवलेश सिंह का नाम सौंपा है।
विज्ञापन


सभी को पांच फरवरी को सागर पूछताछ के लिए बुलाया है। स्टूडेंट्स के हॉस्टल वार्डन को नाम सौंप दिए गए हैं। मंगलवार को पता चलेगा कि यह स्टूडेंट्स हॉस्टल में हैं या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें