फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल मालिक को अगवा करने की कोशिश

Tue, 20 Jan 2015 02:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केशवपुरम कल्याणपुर के एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल के मालिक अमरदीप द्विवेदी उर्फ दीपू को सोमवार देर शाम एलएमएल चौराहा पनकी से अगवा करने की कोशिश की गई ।
विज्ञापन


अमरदीप के मुताबिक वर्दीधारी चार-पांच लोगों ने पिस्टलों के बल पर उन्हें उनकी कार में ही बंधक बना लिया और कार को हाइवे पर दौड़ा दिया। उन्हेंे लात-घूंसे और पिस्टलों की बट से पीटा।

किसी तरह वह भौंती में सीएनजी पंप के पास चलती कार से कूद गए और बदमाश उनकी कार लेकर भाग निकले। इसी दौरान गश्त करते वहां एसओ पनकी गोपी चंद्र यादव पहुंच गए तो उन्हें पूरी घटना बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद अमरदीप को सर्वोदय नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात छानबीन में जुटी पुलिस को गुजैनी पुल पर रेलवे लाइन के पास लावारिस हालत में अमरदीप की कार खड़ी मिली है।

पुलिस कई बिंदुओं के आधार पर मामला संदिग्ध भी मान रही है। अमरदीप (32) गुजैनी निवासी बड़े कारोबारी और ठेकेदार सतेंद्र द्विवेदी के बेटे हैं। सतेंद्र की कई फैक्ट्रियां और केशवपुरम में एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल है।

अमरदीप स्कूल संभालता है। अमरदीप ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम वह अपनी लग्जरी कार से स्कूल से घर लौट रहे थे। कार शास्त्री नगर में रहने वाला ड्राइवर योगेंद्र पांडेय चला रहा था।

ड्राइवर को किसी जरूरी काम से जाना था तो वह एलएमएल चौराहा पनकी पर उतर गया। योगेंद्र के उतरने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर बैठे तभी चार-पांच वर्दीधारी लोगों ने उनकी कार घेर ली।

उन्हें कार से खींचा और एक बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। उसे पिछली सीट पर बैठाने के बाद बदमाशों ने कार हाइवे पर दौड़ा दी। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने चुपचाप पिता को मोबाइल मिला दिया।

फिर बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। उन्हें लात-घूंसे और पिस्टल की बट से पीटा। बकौल अमरदीप भौंती के सीएनजी पेट्रोल पंप के पास वह चलती कार से कूद गए।

इसके बाद बदमाश उनकी कार लेकर भाग निकले। सड़क पर गिरने और पिस्टल की बट से हुई पिटाई से उनके सिर और शरीर पर चोट आई है।  

बाद में एसपी ग्रामीण डॉ. अनिल मिश्र, सीओ कल्याणपुर अखिलेश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। अमरदीप के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस गुजैनी पुल पर पहुंची।
विज्ञापन


वहां अमरदीप की कार लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। अमरदीप ने स्कूल के पूर्व एकाउंटेंट पर शक जताया है। उनका कहना है कि एकाउंटेंट को स्कूल में गड़बड़ी के चलते नौकरी से निकाल दिया था।

तब उसने सबक सिखाने की धमकी दी थी। सीओ का कहना है कि अमरदीप की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें