कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में उन्नाव में प्रधान के पास जाने की बात कहकर घर से निकली किशोरी की हत्या की खबर पूरे दिन लोगों की जुबान पर रहीं।
पढ़िए पूरे दिन किन खबरों ने सुर्खियां बटोरीं...
हमीरपुर में मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से गर्भवती समेत बुजुर्ग महिला की मौत
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हादसा हो गया। रविवार रात को एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पढ़ें पूरी खबर
आईटीआई की छात्रा ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
चित्रकूट में आईटीआई की छात्रा ने शादी का झांसा देकर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि युवक चार साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवक के कुछ दिन से नम्बर बंद कर लापता होने पर छात्रा युवक के घर पहुंची। यहां युवक के परिजनों ने छात्रा से अभद्रता कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने न्याय के लिए युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
पढ़ें पूरी खबर
प्रधान के पास जाने की बात कहकर घर से निकली किशोरी की हत्या
यूपी के उन्नाव जिले में किशोरी की हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी 21 सितंबर की शाम अपनी मां से यह कह कर निकली थी कि प्रधान ने आवासीय कालोनी देने के लिए घर बुलाया है। उसके बाद से वह घर नहीं पहुंची। आज सुबह किशोरी का शव गांव के बाहर एक बाग में पड़ा मिला। घरवालों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
पढ़ें पूरी खबर
घर पर सोते समय ट्यूबवेल ऑपरेटर की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी
यूपी के फतेहपुर जिले में निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर की छत पर सोते समय ट्यूबवेल ऑपरेटर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना धाता थाना क्षेत्र के खरसेडवा की है। यहां ट्यूबवेल ऑपरेटर जवाहर लाल सिंह पुत्र रामलखन सिंह की हत्या हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
पढ़ें पूरी खबर