फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार और बीडीओ पर हमले का प्रयास, नशे में धुत्त युवकों ने रोका रास्ता

Mon, 23 Sep 2019 05:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले में तहसीलदार और बीडीओ की गाड़ी का पीछा कर दुर्व्यवहार करने और हमले के प्रयास के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपी युवक अभी फरार हैं। घटना रविवार देर रात चैलचौक सब्जी मंडी के पास की है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ख्योड़ मेला देखकर लौट रहे तीन युवकों ने नशे की हालत में सब्जी मंडी के पास सड़क के बीचोंबीच कार खड़ी कर जाम लगा दिया। इसी दौरान तहसीलदार गोहर अमित कुमार और बीडीओ गोहर निशांत शर्मा गाड़ी से चैलचौक से गोहर की तरफ आ रहे थे।

अमित कुमार गाड़ी से नीचे उतरे और युवकों को कार साइड में खड़ी करने को कहा। युवकों ने कार साइड में कर दी। जाम खुलने के बाद जैसे ही अधिकारी निकले तो दाड़ी के पास युवकों ने इनकी गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर नशे में धुत युवकों ने ओवरटेक कर तहसीलदार की गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन


युवक गाड़ी से नीचे उतरे और तहसीलदार से दुर्व्यवहार कर हमला करने लगे। तहसीलदार ने अपना परिचय दिया तो ये फरार हो गए। एसएचओ संजीव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें