फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने आग लगाई बच्ची की भी मौत

Tue, 12 May 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर में सोमवार रात बीमार बच्ची के इलाज को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे मां के साथ बच्ची की मौत हो गई। मसवानपुर लोहे की पुलिया के पास रहने वाले ड्राइवर संजय यादव के परिवार में पत्नी नेहा और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन


दो बेटे आजमगढ़ में दादा के पास रहते हैं। डेढ़ साल की बेटी पूजा संजय और नेहा के साथ रहती थी। संजय ने बताया कि सोमवार को वह गाड़ी चलाने गया था। रात में देर से लौटा। नेहा ने कहा कि बच्ची की तबियत खराब है। अब तुम आ रहे हो, बच्ची के इलाज की फिक्र नहीं है।

इसी बात पर उसका और नेहा का विवाद हो गया। वह डॉक्टर के पास बेटी की दवा लेने चले गए। इधर, गुस्से में नेहा ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। नेहा के साथ कपड़े और गृहस्थी का सामान भी जलने लगा। आसपास के घरों के लोग निकले पर तमाशबीन बने खड़े रहे।
विज्ञापन


जब वह घर लौटा तो पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया। तब तक बेटी पूजा की जलने से मौत हो चुकी थी। जबकि नेहा भी गंभीर रूप से झुलसी पड़ी थी। उसे हैलट ले जाया गया। देर रात नेहा की भी मौत हो गई। कल्याणपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम संजय की घर की जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें