फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया, दो दोस्तों पर रिपोर्ट

Mon, 15 Jun 2020 10:37 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर सोमवार को तड़के घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी घर के पीछे दुकान से सामान लेने गई थी। रास्ते में गुजैनी आई ब्लॉक निवासी धीरज ठाकुर उर्फ हनी व उसका तात्याटोपे नगर निवासी दोस्त सुधांशु विश्वकर्मा उसे मिले।

आरोप है कि धीरज बेटी को कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने झांसी रेलवे लाइन के पीछे एकांत जगह पर ले गया और यहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी को रात भर वहीं रखा। तड़के किशोरी किसी तरह भागकर घर पहुंची। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें